जैसा की आप जानते हैं की इस वेबसाइट के माध्यम से हम आपको भारतीय योजनाओं के बारे में हर प्रकार की जानकारी देते हैं। और आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए एक और योजना की जानकारी लाए हैं। वैसे इस आर्टिकल में हम आपसे जिस विषय के बारे में बात करने वाले हैं उसे योजना कह सकते हैं लेकिन वो है एक मेला। यहाँ पर हम आपसे हरियाणा रोजगार मेला के बारे में बात करने वाले हैं और इस आर्टिकल में आपको उससे जुड़ी हर जानकारी मिलेगी जैसे – इस मेला के लिए पात्रता क्या है, हरियाणा रोजगार मेला में Registration कैसे करते हैं, इसके लाभ क्या हैं, Helpline Number आदि।
Table of Contents
हरियाणा रोजगार मेला क्या है
हरियाणा रोजगार मेला हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऐसा मेला है जिसके तहत हरियाणा के शिक्षित लोगों को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। इस मेला में युवाओं को अपने लिए रोजगार पैदा करने का मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। इस योजना के तहत आवेदक प्राइवेट कंपनियों में रोजगार पा सकता है और अपने लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के बारे में भी जान सकता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए और इसमें भाग लेने के लिए पहले हरियाणा के निवासियों को हरियाणा रोजगार मेला की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा जिसकी जानकारी निचे इसी आर्टिकल में दी गयी हैं।
हरियाणा रोजगार मेला का उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य सिर्फ हरियाणा के युवाओं को रोजगार देना है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को खुद से अपने लिए रोजगार पैदा करना भी सिखाया जाएगा।
हरियाणा रोजगार मेला के लिए पात्रता
- हरियाणा रोजगार मेला की शुरुआत सिर्फ हरियाणा के स्थाई निवासियों के लिए करी गयी है और इस मेले में सिर्फ हरियाणा के स्थाई निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
- जिनकी आयु 18 वर्ष से ऊपर है वो इसमें आवेदन कर सकते हैं चाहे वो लड़की हो या लड़का।
- इस योजना में केवल वो ही लोग आवेदन कर सकते हैं जो की शिक्षित होने के बाद भी बेरोजगार हैं।
हरियाणा रोजगार मेला के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
हरियाणा रोजगार मेला में Registration कैसे करें
1. सबसे पहले हरियाणा रोजगार मेला की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपको account के अंदर register पर क्लिक करना है।

3. अब registration प्रक्रिया शुरू हो गयी है और अब आपको ये चुनना है की आप नौकरी ढूंढ रहे हैं या आप employer हैं। अगर आप नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको job seeker के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।

4. अब रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा और उसके बाद आपको captcha code भरना होगा। Captcha code भरने के बाद आपको send OTP पर क्लिक करना है।

5. अब आपके फ़ोन नंबर पर एक OTP आएगा जिसे आपको वेबसाइट पर डालना है और verify पर क्लिक करना है। इसके बाद वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा।
6. इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपनी जानकारी भरनी है जैसे – नाम, पता, फ़ोन नंबर आदि।
7. सब जानकारी भरने के बाद आपको sign up पर क्लिक करना है।
Sign up पर क्लिक करते ही आपका अकाउंट हरियाणा रोजगार मेला में बन जाएगा और अब आप हरियाणा रोजगार मेला में आवेदन कर सकते हैं। अब हम आपको बताएंगे की हरियाणा रोजगार मेला के अकाउंट में लॉगिन कैसे करते हैं।
हरियाणा रोजगार मेला पोर्टल में Login कैसे करें
1. सबसे पहले हरियाणा रोजगार मेला की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
2. अब account के अंदर Sign in के बटन पर क्लिक करें।

3. इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपना अकाउंट username और पासवर्ड डालना है जो की आपने अपना अकाउंट बनाते समय बनाया होगा।

4. इसके बाद आपको captcha code भरना है और फिर sign in बटन पर क्लिक करना है।
Sign in पर क्लिक करते ही आप अपने हरियाणा रोजगार मेला के अकाउंट में लॉगिन हो जाएंगे। और इस प्रकार बहुत आसान इसे आप अपने हरियाणा रोजगार पोर्टल में लॉगिन कर सकते हैं।
हरियाणा रोजगार मेला के लाभ/विशेषताएं
- इस योजना की शुरुआत इसलिए की गयी है ताकि बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जा सके।
- इस योजना से बेरोजगारी दर कम हो जाएगा और लोगों को रोजगार मिलेंगे।
- हरियाणा रोजगार मेला या पोर्टल की मदद से यवाओं को आने वाली नौकरियों के बारे में जानकारी मिलती रहेगी।
- हरियाणा रोजगार मेला में आवेदक के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं है।
- इस योजना के जरिये लोगों को अपने ही शहर में रोजगार मिलेंगे।
हरियाणा रोजगार मेला स्टेटिस्टिक्स
Total Job Seekers | 878880 |
Registered Employees | 8005 |
हरियाणा रोजगार मेला कांटेक्ट
अगर आप हरियाणा रोजगार मेला के बारे में कोई भी जानकारी हासिल करना चाहते हैं या इससे जुड़ी कोई जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आप उनके contact us पेज पर जा सकते हैं और उनसे बात कर सकते हैं।
हरियाणा रोजगार मेला से सम्बंधित सवाल
1. हरियाणा रोजगार मेला की शुरुआत कब हुई थी?
हरियाणा रोजगार मेला की शुरुआत 11 दिसंबर 2019 को हरियाणा सरकार द्वारा की गयी थी।
2. हरियाणा रोजगार मेला के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?
हरियाणा रोजगार मेला के आवेदन के लिए आपको इनकी ऑफिसियल Employment Department Haryana की वेबसाइट पर जाना होगा।
3. हरियाणा रोजगार मेला की शुरुआत किस लिए की गयी है?
हरियाणा रोजगार मेला की शुरुआत हरियाणा के शिक्षित युवाओं को रोजगार देने के लिए की गयी है।
4. हरियाणा रोजगार मेला के तहत युवाओं को किस आधार पर रोजगार दिए जाएंगे?
हरियाणा रोजगार मेला में युवाओं को उनकी शैशणिक योग्यता के आधार पर रोजगार मिलेंगे।
5. हरियाणा रोजगार मेला में कौन लोग आवेदन कर सकते हैं?
हरियाणा रोजगार मेला में हर वो व्यक्ति आवेदन कर सकता है जो की 18 वर्ष से ऊपर की आयु का है और हरियाणा का स्थाई निवासी है।
6. हरियाणा रोजगार मेला में आवेदन कैसे करते हैं?
हरियाणा रोजगार मेला में आवेदन करने के लिए आपको इनकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
7. हरियाणा रोजगार मेला का Helpline Number क्या है?
अगर आप हरियाणा रोजगार मेला के बारे में कुछ जानना चाहते हैं तो 1800-180-2403 पर कॉल करके जानकारी हासिल कर सकते हैं। 1800-180-2403 हरियाणा रोजगार मेला का हेल्पलाइन नंबर है।
ये भी पढ़ें:
- किसान क्रेडिट कार्ड अप्लाई कैसे करें
- हरियाणा पशुधन बिमा योजना क्या है
- UP फ्री लैपटॉप योजना क्या है
- राजस्थान घर-घर औषधि योजना क्या है
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने आपको हरियाणा रोजगार मेला के बारे में सब कुछ बता दिया है। अगर आप हरियाणा के स्थाई निवासी हैं और युवा बेरोजगार हैं तो आपको इस योजना के लिए आवेदन जरूर करना चाहिए। अगर आपको ये आर्टिकल और इसमें दी गयी जानकारी पसंद आयी तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। भारतीय योजनाओं के बारे में जानते रहने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।