हेलो दोस्तों, आज इस आर्टिकल में हम आपको फ्री सिलाई मशीन योजना के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो की हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री जी ने श्रमिक और गरीब महिलाओं के लिए शुरू करी थी ताकि वो खुद अपना रोजगार कमा सकें। इस योजना के तहत गरीब और श्रमिक महिलाओं को सिलाई मशीन दी जायेगी ताकि वो रोजगार कमा सकें।
इस आर्टिकल में हम आपको सिलाई मशीन योजना के बारे में सारी जानकारी देंगे जैसे – फ्री सिलाई मशीन योजना क्या है, इसके लिए आवेदन कैसे करें, पत्राता क्या है, इसके लाभ क्या हैं और इसका फायदा कैसे उठा सकते हैं। तो अगर आप सिलाई मशीन योजना के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं तो ये आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ें।
Table of Contents
फ्री सिलाई मशीन योजना क्या है
फ्री सिलाई मशीन योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा की गयी है और ये योजना शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्र की महिलाओं के लिए लांच करी गयी है। इस योजना के लिए केवल वही महिलायें आवेदन कर सकती हैं जो की श्रमिक हैं और जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पुरे देश भर में लगभग 50,000 से ज्यादा महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दी जायेगी। इस योजना के अंतर्गत 20 से 40 वर्ष की महिलायें आवेदन कर सकती हैं और इस आर्टिकल में हमने निचे आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी है।
फ्री सिलाई मशीन योजना का उद्देश्य
भारतीय सरकार का इस योजना को लांच करने के पीछे उद्देश्य ये है की भारत की महिला सिलाई मशीन का उपयोग करके अपना रोजगार कमा सके और अपना अपने परिवार का पोषण कर सके। इस योजना के लिए जो भी महिला योग्य है और जो इसका लाभ उठाना चाहती है उसे इसके लिए आवेदन जरूर करना चाहिए।
फ्री सिलाई मशीन योजना की पात्रता (Eligibility)
- आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ देश की विधवा और विकलांग महिलायें भी उठा सकती हैं।
- इस योजना के लिए आवेदन केवल वही महिलायें कर सकती हैं जिनकी आयु 20 से 40 वर्ष के बीच है।
- आवेदन करने वाली महिला के पति की वार्षिक आय 12000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना के लिए आवेदन केवल वो महिलायें कर सकती हैं जो की श्रमिक हैं या जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए दस्तावेज
- आवेदन करने वाली महिला का आधार कार्ड
- उम्र प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- यदि कोई महिला विधवा है तो उसका निराश्रित विधवा प्रमाण पत्र
- अगर महिला विकलांग है तो उसका विकलांग चिकित्सा प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज तस्वीर
- सामुदायिक सर्टिफिकेट
- पहचान पत्र
- सिलाई आती है उसका सबूत
फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन कैसे करें
- फ्री सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लेना है और उसका प्रिंट निकाल लेना है।
- अब इस फॉर्म में आपको आवेदन करने वाली महिला का नाम, पता, जन्म तिथि, उम्र और सभी आवश्यक जानकारी भर देनी है।
- इसके बाद आपको योजना के एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अन्य जरूरी दस्तावेजों को जोड़ना होगा और फिर इस पुरे फॉर्म को सम्बंधित कार्यालय में जमा करना होगा।
- फॉर्म जमा करने के बाद आपका काम खत्म हो जाता है। अब कार्यालय का अधिकारी द्वारा फॉर्म की जांच करी जायेगी और फिर आपको मुफ्त सिलाई मशीन दे दी जायेगी।
इस तरह आप बहुत आसानी से मुफ्त सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
फ्री सिलाई मशीन योजना के लाभ/विशेषताएं
- इस योजना का उद्देश्य और सबसे बड़ा लाभ ये है की इस योजना के अंतर्गत देश की श्रमिक और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई मशीन दी जायेगी।
- सिलाई मशीन का इस्तेमाल करके महिलाएं कपड़े सिलकर आमदनी अर्जित कर सकेंगी।
- इस योजना के कारण महिलायें खुद आमदनी कमा पाएंगी जिससे वो आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगी।
- इस योजना की वजह से महिलाओं को रोजगार कमाने का अवसर मिलेगा।
राज्य जिनमे फ्री सिलाई मशीन योजना है
सरकार ने अभी इस योजना की शुरुआत कुछ ही राज्यों में करी है जिनके नाम हैं – बिहार, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश। इन सभी राज्यों के निवासी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं और कुछ समय बाद ये योजना अन्य राज्यों में भी लांच हो जायेगी।
फ्री सिलाई मशीन योजना से सम्बंधित सवाल
1. फ्री सिलाई मशीन योजना की शुरुआत किसने करी थी?
इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा की गयी है।
2. फ्री सिलाई मशीन योजना की जानकारी कहाँ से हासिल कर सकते हैं?
अगर आप योजना से सम्बंधित कोई जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आप 110003 टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
3. फ्री सिलाई मशीन योजना किसके लिए शुरू करी गयी है?
फ्री सिलाई मशीन योजना श्रमिक और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए शुरू करी गयी है।
4. कौन-कौन महिलायें योजना के लिए आवेदन कर सकती है?
आर्थिक रूप से कमजोर और श्रमिक महिलायें इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें:
- जननी सुरक्षा योजना क्या है और किसके लिए है
- प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना क्या है
- हरियाणा सक्षम योजना क्या है
निष्कर्ष
अगर आप इस योजना के लिए योग्य हैं और आप आमदनी कमाना चाहती हैं तो आपको इस योजना का लाभ जरूर उठाना चाहिए। अगर आप किसी ऐसी महिला को जानते हैं जो इस योजना का लाभ उठा सकती है और जिसे इस योजना की जरूरत तो आपको ये आर्टिकल उनके साथ शेयर जरूर करना चाहिए ताकि उनका भला हो सके।
इस आर्टिकल में हमने आपको फ्री सिलाई मशीन योजना से सम्बंधित सारी जानकारी दे दी है और अब हम उम्मीद करते हैं की आपको ये आर्टिकल पढ़कर समझ में आ गया होगा की फ्री सिलाई मशीन योजना क्या है, इसके लाभ क्या हैं, इसके लिए पात्रता क्या है और इसमें आवेदन कैसे करते हैं। अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आये हो तो इसे अपने जरूरतमंद दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
Mujhe jarurat h
To Aap Article me btaaye steps follow karen aur is yojana ka laabh uthaayen
Mujhe bhi jarurat hai
Mujhe bht jarurat h
Article padh kar silaai machine lene ki prakriya smjh lijiye aap
Mujhe jarurat h bht silae mashin ki
Article padh kar silaai machine lene ki prakriya smjh lijiye aap
Mujhe jrurt h please.hn
आर्टिकल पढ़ें और योजना का लाभ उठायें
मूझे सीलाई मसीन की बहुत ज़रूरत है
आप आर्टिकल पढ़ लीजिये और प्रक्रिया समझ लीजिये, कोई परेशानी हो तो कमेंट करके पूछ लें।
Mujhe bhi silai machine ki jarurat hai main ghar mein Tripathi ka kam Karti hun main bhi chahti Hun Ki Ghar Baithe apne ghar ka kharcha nikal Sakun
आप आर्टिकल पढ़ लें।
Mujhe iski bhoot zarurat hai
q ki mai ghar baithe baithe kch nhi kar paare hu papa bhi aakele kamate hai
unki help karna chahti hu
ghar ki condition bhoot low chalri h😞
आप आर्टिकल पढ़ लें और योजना का लाभ उठा लें